♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन का हुआ शुभारंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.

हिंद7News

वंदे भारत ट्रेन मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्लेटफॉर्म एक पर पहुंची. ट्रेन के स्वागत के लिए रेलवे विभाग ने तैयारी कर रखी थी.स्टेशन पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं,शिक्षा विभाग के लोग,गणमान्य नागरिक,पत्रकार बंधु,रेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण,नगर पुलिस थाना एवं जीआरपी थाने का स्टाफ एवं अधिकारीगण,रेलवे के विभिन्न विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण शामिल हुए. ट्रेन के पहुंचते ही ट्रेन के स्टाफ का फूल मालाओं से स्वागत किया गया. ट्रेन पर भी फूल बरसाए गए.लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर ट्रेन के साथ सेल्फी ली. रानी कमलापति स्टेशन से इटारसी की दूरी 85 किलोमीटर है वंदे भारत ट्रेन ने यह दूरी 1.27 घंटे में तय की.आज से इस ट्रेन में आरक्षण की सुविधा शुरू कर दी जाएगी. रानी कमलापति से जबलपुर तक पहले ही जनशताब्दी ट्रेन चल रही है जो कि प्रतिदिन है. ट्रेन नंबर 20173 रानी कमलापति से जबलपुर इस सर्व सुविधा युक्त प्रीमियम ट्रेन के चलने से रेल सुविधाओं में इजाफा होगा और लोगों को रेल यात्रा के लिए बेहतर ऑप्शन भी मिलेगा.रानी कमलापति स्टेशन से चलकर जबलपुर तक यह ट्रेन नर्मदापुरम,इटारसी,पिपरिया और नरसिंहपुर स्टेशन पर रुकेगी.रानी कमलापति स्टेशन से यह ट्रेन शाम 7:00 बजे चलकर 7:51 पर नर्मदापुरम,8:15 पर इटारसी,9:15 पर पिपरिया,10:15 बजे नरसिंहपुर और जबलपुर रात 11:35 पर पहुंचेगी.ट्रेन नंबर 20174 जबलपुर-रानी कमलापति ट्रेन जबलपुर स्टेशन से प्रातः 6:00 बजे निकलेगी सुबह 6:55 पर नरसिंहपुर, 7:55 पर पिपरिया,8:55 पर इटारसी,9:23 पर नर्मदापुरम और सुबह 10:35 पर रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129