
सेक्टर 2 वार्ड नंबर 6 में पोषण माह के दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इटारसी//
सेक्टर 2 वार्ड नंबर 6 में पोषण माह के दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ में मंगल दिवस के अंतर्गत सुपोषण दिवस मनाया गया इसमें इस कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती पूनम मौर्य जी द्वारा वार्ड समस्त महिलाओं को गर्भवती, धात्री ,महिलाओं को पोषण स्वास्थ्य संबंधित जानकारी एवं समझाइए दी गई एनीमिया के प्रति जागरूक किया गया प्रत्येक महिलाओं को आयरन की गोली खाने की समझाइए दी गई संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई साथ में वार्ड की महिलाओं को पी.सी.पी.एन.डी.टी एक्ट के बारे में समझाया गया तथा बच्चे की लिंग की जांच करना कानूनी अपराध है यह भी जानकारी दी गई और समझाया गया इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेशमा खान ज्योति भारती नसीम बानो मंजुला बाघ मारे आंगनवाड़ी सहायिका अल्पना व ममता तथा वार्ड की अन्य महिलाएं भी उपस्थित थी










