
न्यायालय से फरार दो वारंटियों को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया.
इटारसी //मनीष जायसवाल
जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर गुरुकरन सिंह के निर्देश पर एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान के एवं टीआई गौरव सिंह बुंदेला के कुशल मार्गदर्शन में सिटी पुलिस द्वारा न्यायालय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।आज सिटी पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।जिसमे दिनेश पिता भैयाजी पुरवैया निवासी ताल केसरी बाबई एवं भगवती प्रसाद पिता नन्नेलाल सालिकराम निवासी पांजरा थाना बाबई को गिरफ्तार किया है।दोनों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम पंवार, सहायक उपनिरीक्षक रमाकांत यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी, आरक्षक रामसेवक एवं आरक्षक अविनाशी की रही।







