
वार्ड नंबर 6 इंद्रपुरा सेक्टर 2 आंगनबाड़ी केंद्र में बसंत पंचमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
कल दिनांक 14 फरवरी 2024 को आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 66,15, में वार्ड नंबर 6 इंद्रपुरा इंद्रपुरा सेक्टर 2 में बसंत पंचमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही नियमित रूप से आंगनबाड़ी आने वाले 3 से 6 साल के बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया गया इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र को श्रीमती शोभा कनौजिया,अंजलि कनौजिया जी द्वारा मां सरस्वती की नई प्रतिमा आंगनबाड़ी को प्रदान की गई इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती पूनम मौर्य,जी भी उपस्थित रही मात्र सहयोगिनी समिति अध्यक्ष अध्यक्ष हेमा चावरे, शोर्य दल अध्यक्ष सविता राजपूत और सचिव शीला प्रजापति, लाड़ली बहना सेना के सदस्य सविता, कुसुम पथरोट भावना वागमारे, सेक्टर पर्यवेक्षक मैडम जी के द्वारा मां सरस्वती जी की पूजा की गई और इसके सभी वार्ड बालो के सहयोग से सभी लोग और बच्चों के लिऐ बेस्ट स्वादिष्ट पीले रंग के प्रसाद का वितरण किया गया और कीर्ति बड़कुर द्वारा बच्चो को चाकलेट बाटी गई तथा भगवानदास,जी के द्वारा ,खाने में पीली खिचड़ी बनाकर प्रसाद के रूप में प्रदान किया गया वार्ड के सभी लोगो के द्वारा सेवा भाव से आंगनबाड़ी केंद्र को भरपूर सहयोग प्रदान किया गया तथा सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती पूनम मौर्य जी द्वारा बसंत पंचमी के त्यौहार के बारे मैं विस्तार से बताया गया और आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे मे जानकारी दी गई इस कार्यक्रम के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेशमा खान और ज्योति भारती, नसीम बानो मंजुला वागमारे, आरेश बी रेनू चौधरी, अल्पना शर्मा, और समस्त महिलाएं और वार्डवासी भी उपस्थित रहे.









