
परमपूज्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का हो सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार.
इटारसी। आज नर्मदापुरम भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के आस-पास का सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के संबंध में महादलित परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्र मैना जी के नेतृत्व में नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव जी को ज्ञापन सौंपा। श्री मैना ने बताया कि ज्ञापन में मुख्य बिन्दु सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बाउण्ड्रीवाल का निर्माण, प्रतिमा के पीछे चौड़ीकरण, प्रतिमा से लगी सीड़ी का स्थान परिवर्तन साथ ही सीसी टीवी कैमरे के ऐक्सचेंच का स्थान परिवर्तन किया जावे। बाउण्ड्रीवाल से सटे बंद पड़े टपों को एवं बाजू से जो ट्रेफिक वाहनों के द्वारा जो अतिक्रमण है उसे हटाया जावे एवं नगर पालिका के द्वारा एक कर्मचारी की ड्यूटी साफ-सफाई हेतु लगाई जावे। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव ने विश्वास दिलाया गया कि जल्द ही प्रतिमा के पास सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार किया जावेगा। इस अवसर पर महादलित परिसंघ महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राधा मैना, नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष श्री विशाल नरवारे, धीरज नरवारे, विकास मैना, शुभम मच्छन्दर, तरूण मच्छन्दर आदि मौजूद थे।









