
स्पीक मैके चेप्टर इटारसी द्वारा जीनियस प्लेनेट में दिल्ली से आई प. बिरजू महाराज की शिष्या कथक नृत्यांगना सुश्री नैनीका घोष द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई.
इटारसी// मनीष जायसवाल
जीनियस प्लेनेट इटारसी द्वारा शहर के प्रतिष्ठित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल जीनियस प्लानेट में दिल्ली ने आई प. बिरजू महाराज की शिष्या कथक नृत्यांगना सुश्री नैनीका घोष द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई l कार्यक्रम का आगाज़ परम्परागत सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलन से की गई l आमंत्रित सभी अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालक मो जाफर सिद्दीकी, मनीता सिद्दीकी एवं प्राचार्य विशाल शुक्ला द्वारा किया गया l स्कूल के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना औऱ स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई l इसके पश्चात नैनीका घोष ने विद्यार्थियों क़ो कथक की मुद्राओं का, रसों का ज्ञान दिया साथ ही बच्चों क़ो कथक नृत्य की बारीकी औऱ खूबसूरती से परिचय कराया औऱ बच्चों क़ो नृत्य में बनाई जाने वाली अलग अलग मुद्राये सिखाई l अर्धनरिश्वर, तीन तोड़ो पर पक्षियों और जानवर की चाल परमेलु, थूरंग और झिझकदु क़ो प्रदर्शित किया l साथ ही प. बिरजू महाराज द्वारा गाये कृष्ण भजन और तोड़ो पर अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ दी l आज इस अवसर पर स्पीक मैके के उपाध्यक्ष सुधीर गोठी,समन्वयक सुनील बाजपेई,सज्जन लोहिया, स्कूल के अभिभावक एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहाl










