
पार्श्व गायक स्व. किशोर दा की स्मृति में लगातार 13 वे वर्ष में 4 अगस्त को किया जाएगा रोड शो,मध्य प्रदेश में एकमात्र इटारसी शहर जहां होता है रोड शो,भरत गायकवाड और साथी कलाकार गण देंगे प्रस्तुति.
इटारसी// मनीष जायसवाल
*हरफनमौला कलाकार और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर स्वर्गीय किशोर कुमार की स्मृति में लगातार 13 वर्ष में रोड शो का आयोजन
*शहर में गूंजेंगे किशोर दा के नगमे
*मध्य प्रदेश में एकमात्र इटारसी शहर जहां होता है रोड शो,
*भरत गायकवाड और साथी कलाकार गण देंगे प्रस्तुति
हरफनमौला कलाकार और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर स्व. किशोर कुमार की स्मृति में उनके जन्म दिवस पर शानदार रोड शो दिनांक 4 अगस्त दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा जिसमें किशोर दा की आवाज भारत गायकवाड इस रोड शो में किशोर दा के सदाबहार नगमो की प्रस्तुति देंगे साथ ही अन्य साथी कलाकार गण भी इस रोड शो में प्रस्तुति देने की तैयारी कर रहे हैं जो कि अपने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति देंगे जानकारी दें कि विगत कई वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस रोड शो को सुनने एवं देखने के लिए शहर में किशोर कुमार का काफी बड़ा प्रशंसक वर्ग तैयार रहता है
*भरत गायकवाड को मिला है किशोर कुमार सम्मान
फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की फिल्मी गीतों की फरमाइश लगातार पूरी करने वाले भारत गायकवाड 7000 से अधिक गीत “हेलो फरमाइश”(Hello Farmaish )”पर गा चुके हैं और हेलो फरमाइश के नाम से अपने कार्यक्रम से लोगों की फरमाइश लगातार पूरी करते हैं यह एक अनूठा कार्य वे लगातार करते हैं जो कोई नहीं करता यह उनके किशोर दा एवं संगीत के प्रति जज्बे को दर्शाता है किशोर कुमार को भगवान मानने वाले और किशोर कुमार के गीतों को जीने वाले भारत गायकवाड को इस 6 मार्च 2024 को भवानी प्रसाद मिश्र संस्कृति भवन ऑडिटोरियम में
मध्य प्रदेश एवं नर्मदा अंचल के
सुप्रसिद्ध संगीत प्रस्तुति ग्रुप…
.*आलाप संगीत समिति एवं हिंद 7 डिजिटल न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित
* “किशोर नाइट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में
* “किशोर कुमार सम्मान-2023 ”
से सम्मानित किया गया है











