
हरफनमौला कलाकार और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर स्वर्गीय किशोर कुमार की स्मृति में लगातार 13 वे वर्ष में होगा रोड शो,”हेलो फरमाइश” फेम भरत गायकवाड और साथी कलाकार देंगे प्रस्तुति.
इटारसी// मनीष जायसवाल
हरफनमौला कलाकार और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर स्वर्गीय किशोर कुमार की स्मृति में लगातार 13 वर्ष में रोड शो का आयोजन
*शहर में गूंजेंगे किशोर दा के नगमे
*मध्य प्रदेश में एकमात्र इटारसी शहर जहां होता है रोड शो,
*भरत गायकवाड और साथी कलाकार गण देंगे प्रस्तुति
हरफनमौला कलाकार और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर स्व. किशोर कुमार की स्मृति में उनके जन्म दिवस पर शानदार रोड शो दिनांक 4 अगस्त दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा जिसमें किशोर दा की आवाज भारत गायकवाड इस रोड शो में किशोर दा के सदाबहार नगमो की प्रस्तुति देंगे साथ ही अन्य साथी कलाकार गण भी इस रोड शो में प्रस्तुति देने की तैयारी कर रहे हैं जो कि अपने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति देंगे जानकारी दें कि विगत कई वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस रोड शो को सुनने एवं देखने के लिए शहर में किशोर कुमार का काफी बड़ा प्रशंसक वर्ग तैयार रहता है
*भरत गायकवाड को मिला है
“किशोर कुमार सम्मान”-2023
फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की फिल्मी गीतों की फरमाइश लगातार पूरी करने वाले भारत गायकवाड 7000 से अधिक गीत “हेलो फरमाइश”(Hello Farmaish )”पर गा चुके हैं और हेलो फरमाइश के नाम से अपने कार्यक्रम से लोगों की फरमाइश लगातार पूरी करते हैं यह एक अनूठा कार्य वे लगातार करते है
मध्य प्रदेश एवं नर्मदा अंचल के
सुप्रसिद्ध संगीत प्रस्तुति ग्रुप…
*आलाप संगीत समिति एवं हिंद 7 डिजिटल न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित
* “किशोर नाइट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में
* “किशोर कुमार सम्मान-2023 ”
से सम्मानित किया गया है












