♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

द्वादश पार्थिव ज्योतिर्लिंग का पूजन एवं रुद्राभिषेक सोमवार से प्रारंभ होगा.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी 4 अगस्त नर्मदा अंचल का प्रतिष्ठा पूर्ण धार्मिक आयोजन प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सोमवार से प्रारंभ होगा जो 16 अगस्त तक चलेगा । इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में श्री पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग निर्माण रुद्राभिषेक एवं एक लाख रुद्री निर्माण किया जाएगा। 5 अगस्त से यह धार्मिक आयोजन प्रारंभ होगा जो की 16 अगस्त तक चलेगा। प्रतिदिन अलग-अलग यजमान पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूजन एवं रुद्राभिषेक करेंगे। विद्वान पंडित विनोद दुबे मुख्य आचार्य रहेंगे एवं सहयोग के लिए पंडित सत्येंद्र पांडे एवं पंडित पीयूष पांडे आचार्य के रूप में कार्य करेंगे। प्रतिवर्ष सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन में आते हैं । सात नदियों एवं अरब सागर के जल सहित धर्म क्षेत्र की पावन माटी से पार्थिव ज्योतिर्लिंगों का निर्माण किया जाता है। 5 अगस्त को सोमनाथ,6 अगस्त मल्लिकार्जुन ,7 अगस्त ओंकारेश्वर, 8 अगस्त केदारनाथ,, 9 अगस्त भीमाशंकर ,10 अगस्त को काशी विश्वनाथ ,11 अगस्त त्रंबकेश्वर, 12 अगस्त महाकालेश्वर, 13 अगस्त वैजनाथ परली, 14 अगस्त नागेश्वर,, 15 अगस्त रामेश्वरम एवं 16 अगस्त को घृष्णेस्वर पार्थिव ज्योतिर्लिंग का पूजन और रुद्राभिषेक होगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129