
पार्श्व गायक स्वर्गीय किशोर कुमार के जन्म दिवस पर लगातार 13 वे वर्ष में आयोजित हुआ रोड शो
इटारसी// मनीष जायसवाल
प्रदेश का इटारसी एकमात्र शहर जहां बॉलीवुड पार्श्व गायक एवं हरफनमौला कलाकार स्वर्गीय किशोर कुमार की स्मृति में उनके जन्म दिवस पर प्रति वर्ष रोड शो का आयोजन होता है और यह लगातार 13 वर्षों से हो रहा है
*भारत गायकवाड ने की इस रोड शो की शुरुआत
12 वर्ष पूर्व हुआ रोड शो शुरू
यह आयोजन का लगातार 13 वर्ष
गरीब पृष्ठभूमि से आए एवं किशोर दा को भगवान मानने वाले एवं उनके बहुत बड़े प्रशंसक भारत गायकवाड द्वारा इस रोड शो की शुरुआत 12 वर्ष पूर्व की गई थी शुरू में वह स्वयं ही इस रोड शो में प्रस्तुति देते थे धीरे-धीरे कुछ वर्षों बाद अन्य गायक कलाकार भी जुड़ते गए. और विभिन्न प्रायोजकों एवं कलाकारों के सहयोग से यह रोड शो हर वर्ष हो रहा है
*भारत गायकवाड बहुमुखी कलाकार है जिन्हें विभिन्न मंचों पर कई जगह सम्मानित किया जा चुका है सन 2020 में कोरोना लॉकडाउन के समय उन्होंने “हेलो फरमाइश” के नाम से सोशल मीडिया पर लोगों की फरमाइश पर गीत गाना शुरू किया जिसमें अभी तक 7000 गीत लोगों की फरमाइश पर प्रस्तुत कर चुके हैं उनसे गीतों की फरमाइश करने वाले देश-विदेश से भी अपनी फरमाइश भेजते हैं और भरत गायकवाड उसे जज्बे के साथ पूरा करते हैं
*भारत सरकार द्वारा कोरोना के लिए उनके गाए गीत में उन्हें मध्य प्रदेश से सम्मानित किया गया है
* नर्मदा अंचल एवं इटारसी की संगीत क्षेत्र में कार्यरत आलाप संगीत समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से रोटरी क्लब (इंटरनेशनल) के सहयोग से किशोर कुमार की स्मृति में “किशोर नाइट” कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है साथ ही इस कार्यक्रम में सम्मान समारोह का आयोजन भी प्रतिवर्ष किया जाता है जिसके पिछले वर्ष के कार्यक्रम मे “किशोर कुमार सम्मान-2023 से गायक भरत गायकवाड को सम्मानित किया गया.
*पहले ऑटो चालक रहे भारत गायकवाड अब ऑटो तो नहीं चलाते लेकिन उनकी आजीविका का एकमात्र माध्यम गायकी ही है और छोटे बड़े सभी शो के माध्यम से अपनी आजीविका इसी प्रोफेशन से चला रहे हैं
*न्यास कॉलोनी इटारसी स्थित सरदार वल्लभभाई तिराहे से शुरू हुआ रोड शो >
इस वर्ष 4 अगस्त को इस रोड शो की शुरुआत न्यास कॉलोनी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल तिराहे से की गई यह रोड शो एमजीएम तिराहे से होकर सूरज गंज चौराहे एवं रेस्ट हाउस रोड होते हुए जयस्तम चौक पर पहुंचा वहां इस रोड शो के माध्यम से एक घंटा कलाकारों ने प्रस्तुति दी जयस्तंभ चौक से वापस इस रोड शो का समापन इस मार्ग से वापस आते हुए सूरज गंज चौराहे पर हुआ.
*इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति
इस रोड शो में गायक भारत गायकवाड के साथ-साथ मनीष जायसवाल,अजय राज,लेखराम दुंदुभी,नारायण असवारी,दादू शुक्ला,बाबा रैकवार आदि कलाकारों ने प्रस्तुति दी जस्तम चौक पर भारत गायकवाड को चुना वाला साहू परिवार द्वारा संचालित ट्रस्ट की ओर से एडवोकेट रमेश के साहू द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर एवं पुष्प हार से सम्मानित किया गया साथ बड़ी संख्या मैं आम नागरिक गणों ने कलाकारों को पुष्प हार द्वारा एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया साथ ही किशोर दा के जन्मदिवस पर सभी कलाकारों ने मिलकर किशोर दा के जन्मदिन पर केक काटकर इसे और यादगार बनाया
*इस रोड शो में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा द्वारा भी एमजीएम कॉलेज तिराहे पर गायक भारत गायकवाड को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया एवं सभी कलाकारों की हौसला अफजाई की
* जय स्तंभ चौक पर गायक भरत गायकवाड को चुना वाला साहू परिवार द्वारा संचालित ट्रस्ट की ओर से एडवोकेट रमेश के साहू द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर एवं पुष्प हार से सम्मानित किया गया एवं अपने संक्षिप्त उद्बोधन से इस रोड शो को क्षेत्र के लिए गौरव बताया साथ ही सभी कलाकारों का हौसला बढ़ाया.
* इस रोड शो में पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा और पुलिस बल रोड शो में प्रारंभ से लेकर जय स्तंभ चौक तक साथ चलता रहा. जिसके लिए सभी कलाकारों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है.
* इस रोड शो को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा व्यापक कवरेज दिया गया है इसके लिए सभी कलाकारों ने मीडिया का आभार व्यक्त किया है
* रोड शो के मार्ग में जगह-जगह आम नागरिक गणों ने किशोर दा के गीतों का आनंद लिया और कई जगह जमकर डांस भी किया.











