♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग का पूजन एवं अभिषेक किया गया.

इटारसी// मनीष जायसवाल

सावन मास खासकर महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक पूजन का अवसर होता है। सनातन हिंदू महिलायें सावन मास में भगवान शंकर को प्रसन्न करने के प्रत्येक जतन करती है ताकि उनके सुहाग की रक्षा भगवान भोलेनाथ करते है।
श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लक्कड़गंज में सावन मास के पुनीत अवसर पर पार्थिव ज्योर्तिलिंग निर्माण पूजन और अभिषेक का कार्यक्रम चल रहा है।
पार्थिव ज्योर्तिलिंग निर्माणकर्ता एवं मुख्य आचार्य पं. विनोद दुबे ने भगवान भोलेनाथ के मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग का निर्माण किया और पूजन अभिषेक कराया उनका सहयोग पं. सत्येन्द्र पांडेय एवं पं. पीयूष पांडेय ने किया। यजमान लखन सैनी ने पूजन अभिषेक किया।
मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग दुनिया में अद्भुत है। आंध्रप्रदेश के कुर्नुल जिले के श्रीशैल मल्लिकार्जुन का क्षेत्र एक पवित्र स्थान है। जिसकी तलहटी में कृष्णा नदी ने पाताल गंगा का रूप लिया हुआ है।
ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन काल में इस कदली बिल वन प्रदेश में भगवान शंकर आते थे। इसी स्थान पर उन्होंने दिव्य ज्योर्तिलिंग के रूप में स्थाई निवास किया। यह स्थान कैलाश निवास भी कहलाता है।
इस ज्योर्तिलिंग को लेकर नारद जी और कार्तिकेय की कथा शंकर और अर्जुन युद्ध, वनवासी राजकन्या, छत्रपति शिवाजी एवं सेवक राजवंश की कथाए भी प्रचलित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129