
गोवा के रेस्टोरेंट में कार्यरत मजदूर न्यू यार्ड इटारसी निवासी शुभम रामकूचे को दिलवाया दो माह का रुका हुआ वेतन.
इटारसी//
न्यू यार्ड इटारसी निवासी शुभम रामकूचे गोवा के रेस्टोरेंट अर्बन इंडिया में 4/2/2024 से 31/3/2024 तक कार्यरत था दो महीने में एक भी दिन का वेतन मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया रेस्टोरेंट में मंदी चल रही है यह कहकर कम से निकाल दिया गया फोन पर बात करने पर रेस्टोरेंट मालिक कभी फोन उठाते तो कभी फोन नहीं उठाते थे कभी कहते कि अगला सप्ताह सैलरी देंगे लेकिन 3 महीने हो जाने के बाद एक भी रुपए नहीं दिए गए इसके बाद शुभम रामकूचे ने बड़ा तुलसी चौक चौराहा मजदूर संघ समिति के कार्यालय में संपर्क किया समिति के पदाधिकारी द्वारा मजदूर शुभम रामकूचे को सैलरी दिलवाने का आश्वासन दिया गया बड़ा तुलसी चौक चौराहा मजदूर संघ समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा के अथक प्रयासों द्वारा 15/7/2024 को शुभम राम कूचे के खाते में 26241 रुपए का भुगतान गोवा की रेस्टोरेंट अर्बन इंडिया के मालिक द्वारा किया गया इस अवसर पर शुभम राम कूचे के माता-पिता रामदास राम रामकूचे माता प्रमिला रामकूचे निवासी न्यू यार्ड इटारसी द्वारा बड़ा तुलसी चौक चौराहा मजदूर संघ समिति के कार्यालय में आकर धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर बड़ा तुलसी चौक चौराहा मजदूर संघ समिति के पदाधिकारी द्वारा मजदूर शुभम रामकूचे के माता-पिता का सम्मान किया गया*
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित हुए बड़ा तुलसी चौक चौराहा मजदूर संघ समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा सचिव तुलसीराम कुशवाहा कोषाध्यक्ष लीलाधर सजवानी संरक्षक सुरेश करिया संरक्षक अजय राजपूत सह सचिव परशराम बिल्लौर विनोद लोगरे संजय शेल्के पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.









