
पत्ति बाजार व्यापारी संघ द्वारा मनाया गया जीआरपी थाना प्रभारी श्री रामस्नेही चौहान का जन्म दिवस.
इटारसी// मनीष जायसवाल
7 अगस्त दिन बुधवार को पत्ति बाजार व्यापारी संगठन (Patti Bazar Vyapari Sanghthan, itarsi) द्वारा जीआरपी थाना प्रभारी श्री रामस्नेही चौहान का जन्म दिवस मनाया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी जीआरपी श्री रामस्नेही चौहान पधारे एवं सभी व्यापारी बंधुओ ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर व्यापारी बंधुओ में श्री लक्ष्मी नारायण चौहान,सौरभ चौहान,कैलाश रैकवार,नरेश चौहान,भूपेंद्र सिंह चौहान,राजेश( विक्की) मेहता,मनीष गुजारानिया के अलावा अन्य व्यापारी गण भी मौजूद रहे.









