
इटारसी थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के नेतृत्व में वाहनों की सघन चेकिंग.
इटारसी//मनीष जायसवाल
पुलिस थाना इटारसी के थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के नेतृत्व में न्यास कॉलोनी में पुलिस स्टाफ के द्वारा गहन चेकिंग की जा रही है। अपराधियों में खलबली मची है क्योंकि सिटी थाने में ब्रेथ एनालाइजर मशीन (Breath Enaliser machine) आ चुकी है यह मशीन आ जाने से घर परिवार के लोग भी इस समय सुखचैन की नींद सो रहे.इससे सबसे ज्यादा परेशान शराब पीकर दोपहिया और चार पहिया वाहन चलाने वाले हैं इसलिए बड़ी मुश्किल उन लोगों को आ रही है। लोकसभा चुनाव के आचार संहिता को देखते हुए थाना प्रभारी गौरव वुन्देला और उनकी पूरी टीम इटारसी शहर के प्रत्येक क्षेत्र में वाहनों की विशेष चेकिंग कर रही है।








