
भारतीय युवक कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पीपल मोहल्ला क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया
इटारसी//
भारतीय युवा कांग्रेस की स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम *एक पेड़ भारत के भविष्य के लिए* कार्यक्रम के अंतर्गत युवा कांग्रेस के प्रेरणा के स्त्रोत नेता विपक्ष माननीय राहुल गाँधी जी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारू जी एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी वी श्रीनिवास जी के नेतृत्व मे देश भर मे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा *राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान* चलाया जा रहा है इसी कड़ी मे युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी की उपस्थिति मे स्थानीय पीपल मोहल्ला क्षेत्र इटारसी में वृक्षारोपण किया गया एवं युवा कांग्रेस के साथियो को स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी, साथ ही संकल्प लिया की हर परिस्थिति मे युवा कांग्रेस की आवाज़ बनकर देश, प्रदेश और ज़िलें के युवाओ की लड़ाई लड़ते रहेंगे..
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव सागर सेन, जिला महासचिव विजय साजवानी, नईम परवेज़ जिला सचिव, दिव्यजोत सिंह विधानसभा सचिव होशंगाबाद, जावेद शेख सोशल मीडिआ कोऑर्डिनेटर अल्पसंख्यक विभाग, गौतम अहिरवार, मोहम्मद कादिर, मनोज मालवीय, शेख असलम, संजय, अमित आदि उपस्थित रहे









