
15 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं 08 आंगनवाडी सहायिकाओं को सेवानिवृत्ति पर भुगतान किया गया
नर्मदापुरम //
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ललित कुमार डेहरिया ने बताया है कि म. प्र. शासन महिला एवं बाल विकास भोपाल द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर 1 लाख 25 हजार रूपये एवं सहायिकाओं / मिनी आगनवाडी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर 1 लाख रूपये का सेवानिवृत्ति लाभ देने के प्रावधान किये गये हैं।
इसी अनुक्रम में श्री डेहरिया ने बताया कि नर्मदापुरम जिले में सेवानिवृत्त परियोजना माखननगर से श्रीमती रामरती मीना, श्रीमती गीता बाई राजपूत, श्रीमती रामवती मेहरा, श्रीमती संध्या दुवे कार्यकर्ता एवं श्रीमती धनवंती केवट सहायिका परियोजना पिपरिया से श्रीमती लीला राजपूत, श्रीमती जमुना बाई, श्रीमती मंजू जैसवाल, श्रीमती हीरा तिवारी, श्रीमती रेखा व्यवहार कार्यकर्ता एवं श्रीमती जीजन बाई, श्रीमती विमला साहू सहायिका परियोजना नर्मदापुरम ग्रामीण से श्रीमती मगला द्विवेदी, श्रीमती पुष्पा विसारिया, श्रीमती हेमलता साहू कार्यकर्ता एवं श्रीमती मुन्नी बाई, श्रीमती गीता बाई, श्रीमती ललता बाई सहायिका परियोजना केसला से श्रीमती सुभाषिनी चौधरी, श्रीमती उगा गालवीय, श्रीगती मधु यादव कार्यकर्ता एवं श्रीमती सुदामा बाई, श्रीमती चिरौजिया बाई सहायिका को 01 जुलाई 2023 के पश्चात 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कुल 15 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को राशि रुपये 1 लाख 25 हजार रूपये एवं 08 आंगनवाडी सहायिकाओं को राशि रूपये 1 लाख रूपये का भुगतान किया गया। इस प्रकार कुल राशि 26 लाख 75 हजार रूपये का भुगतान शासन निर्देशानुसार किया गया।








