
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मिले अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर,हाल ही में भारत को हॉकी में कांस्य पदक प्राप्त हुआ है, मुख्यमंत्री निवास में हुई भेंट.
भोपाल// मनीष जायसवाल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव( Dr Mohan Yadav) ने मुख्यमंत्री निवास पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विवेक सागर का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने विवेक सागर को अंग वस्त्र और मेडल से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि श्री विवेक सागर ने हॉकी के खेल में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्हें मध्य प्रदेश सरकार ने पूर्ण प्रोत्साहन और सहयोग देगी।
उल्लेखनीय है कि श्री विवेक सागर ने भारतीय टीम के सदस्य के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में ओलंपिक खेलों में भारत की टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। श्री विवेक सागर ने कहा कि उन्हें डॉ मोहन यादव से भेंट कर सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने प्रोत्साहित किया है शाबाशी दी है अच्छे खेल के लिए और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री विवेक सागर को एक करोड रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य प्रतिभावान खिलाड़ी और मध्य प्रदेश पुलिस में डीएसपी मध्य प्रदेश निवासी श्री विवेक सागर को अंग वस्त्र और मैडल से सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे।










