
इटारसी स्टेशन पर ट्रेन क्र.// 01663 रानी कमलापति-सहरसा ट्रेन हुई डि-रेल,ट्रेन के कोच नंबर B1 और B2 पटरी से उतरे.
इटारसी// मनीष जायसवाल
अपडेट न्यूज।
दिनांक 12 अगस्त 2024 रानी कमलापति स्टेशन से चलकर सहरसा की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन क्रमांक 01663 शाम 6:10 पर इटारसी स्टेशन पर पहुंची यहां इस ट्रेन के दो कोच B1 और B2 पटरी से उतर गए यानी ट्रेन डि रेल (Derail) हो गई
सूत्र बता रहे है कि जिस समय ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर प्रवेश कर रही थी।उस दौरान एक पाइंसमेन ट्रेन प्रवेश करते समय पटरियों के पास उपस्थित था।जैसे ही उसने एक कोच का पहिया पटरी से उतरता देखा।तो वह तत्काल चलती ट्रेन के कोच में चढ़कर कोच में लगी चेन को खींच दिया।पाइंसमेन समय रहते चेन नही खींचता तो इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो सकता था।









