
पश्चिम मध्य रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया यार्ड इटारसी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर शाला द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पश्चिम मध्य रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया यार्ड इटारसी द्वारा आज दिनांक 13 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर शाला द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारों से, हाथो में तिरंगा लहराते हुए प्रभारी श्री संजय देशमुख ने हरी झंडी दिखा का रवाना किया तथा शिक्षक श्री शर्मा जी नेतृत्व में अन्य शिक्षक सोनी जी, वीरेंद्र, जयंत, पाल, कोरडे, सरनकर तथा महिला शिक्षिकाओं ने भी रैली में भाग लिया। रैली को रेलवे कॉलोनी के आवासीय परिसर में भ्रमण करवाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति संबंधित नारे लगाए!
कालोनी वासियों ने भी जोरदार स्वागत किया।
कल शाला में *विभाजन की विभीषिका* विषय पर एक डिजिटल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।









