
पी एम श्री शा.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजगंज इटारसी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
दिनांक 24.10.2024 दिन गुरुवार को पी एम श्री शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजगंज इटारसी में DPC डॉ. राजेश जैसवाल एवं APC विनोद केरकेट्टा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. जिसमें उनके द्वारा माध्यमिक विभाग में शासन के निर्देशानुसार आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का भी निरिक्षण किया. उक्त प्रदर्शनी में कक्षा 6-8 के बच्चों ने विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान विषयों के मॉडल आदि प्रदर्शित किए. DPC द्वारा बच्चों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए जिसके बच्चों द्वारा समुचित जवाब दिए गए.आपके द्वारा बच्चों को अच्छे कार्य हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही संस्था में दिवाली मनाए जाने निर्देशित किया गया. प्रदर्शनी में जन शिक्षक ऋतु अग्रवाल, आर.बी. यादव, संस्था प्रधान पाठक महेश रायकवार,शिक्षक श्याम दीवान सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे. उक्त प्रदर्शनी का आयोजन शिक्षिका शशि शर्मा,सविता चौरे के निर्देशन में किया गया.
कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करते जाएं🙏🙏








