
छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड का हुआ लोकार्पण,प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह हुए शामिल.

इटारसी//नर्मदापुरम:मनीष जयसवाल
आज पुरानी इटारसी के ट्रैक्टर स्कीम स्थित नवनिर्मित “छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड” का लोकार्पण प्रभारी मंत्री माननीय बृजेंद्र प्रताप सिंह ने किया,
इस अवसर पर मंच पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय डॉ सीताशरण शर्मा, नर्मदापुरम-नरसिंहपुर के लोकप्रिय सांसद माननीय राव उदय प्रताप सिंह,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय दर्शन सिंह,म प्र तैराकी संघ अध्यक्ष माननीय पीयूष शर्मा,इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष माननीय पंकज चौरे,उपाध्यक्ष माननीय श्री निर्मल सिंह राजपूत,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष माननीय जोगिंदर सिंह,नर्मदापुरम जिला कलेक्टर नीरज सिंह,एसपी श्री गुरुकरण सिंह, इटारसी एसडीएम श्री मदन सिंह रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन,भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जय किशोर चौधरी,जेड.आर.यू.सी.सी.मेंबर एवं सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना,वार्ड 32 पार्षद एवं सभापति श्रीमती कीर्ति दुबे,पार्षद अमृता मनीष ठाकुर, आदि गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
कार्यक्रम में पुरानी इटारसी क्षेत्र के समस्त वार्डों के पार्षदगण, पालिका परिषद के सभी गणमान्य पार्षद गण एवं महिला शक्तियां, बड़ी तादाद में भाजपा के समस्त मोर्चों के कार्यकर्ता वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी गण,विभिन्न वार्ड के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं संचालकगण,गणमान्य नागरिक गण पत्रकार बंधु एवं समाजसेवी गण मौजूद रहे.
कार्यक्रम मैं इन्होंने संबोधित किया*
नर्मदापुरम-इटारसी-नरसिंहपुर सांसद राव उदय प्रताप सिंह* (Narmadapuram Narsingpur >Menber of parliament Mr.Rao Uday pratap Singh).
क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय राव उदय प्रताप सिंह जी ने लोकार्पण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा की “छत्रपति शिवाजी महाराज” के नाम से लोक अर्पित हो रहे इस बस स्टैंड के नाम से ही छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और उनके स्मरण से ही मन अभिभूत हो जाता है और मन अदम्य देशभक्ति से भर जाता है और छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड का निर्माण भविष्य की जरूरत को देखकर किया गया है इस बस स्टैंड के बनने से पुरानी इटारसी क्षेत्र में रोजगार के अवसर निर्मित होंगे विभिन्न वाहन चालकों के अलावा ऑटो वालों को भी रोज यात्रियों को लाने ले जाने में आय होगी,क्षेत्र का व्यापार बढ़ेगा साथ ही यह भी कहा पुरानी इटारसी मूल शहर है बाद में नई इटारसी निर्मित हुई,और पुरानी इटारसी नाम लेते समय अपने आप में गौरवान्वित रहे, और आज नई इटारसी और पुरानी इटारसी में कोई फर्क नहीं रहा. इटारसी का चहुमुखी विकास अब दिख रहा है इटारसी स्टेशन के चौमुखी विकास के लिए उन्होंने कहा कि 70-80 करोड़ की लागत से इटारसी स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा.
इंदौर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
- कार्यक्रम में इंदौर में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई थी जिसमें मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से “मुख्यमंत्री लाडली बहना” योजना की द्वितीय किस्त जारी की जो कि सभी लाडली बहनों के खातों में आज अंतरित की गई. इसके परिपेक्ष में सांसद माननीय राव उदय प्रताप सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान केवल दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं वे अपनी भांजे- भांजी, लाडली बहना और किसान के हित में सभी कार्य कर रहे हैं आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री लाडली बहना की राशि धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी. लाडली बहना के खाते में आने वाली ₹1000 की राशि के संबंध में उन्होंने कहा कि इससे बहनों को आर्थिक स्वावलंबन प्राप्त होगा उनके छोटे- मोटे घरेलू खर्चा को पूरा करने में मदद मिलेगी.प्रदेश की सरकार और केंद्र की मोदी सरकार मिलकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब और मध्यम वर्ग तक सुचारू रूप से पहुंचा रही है उन्होंने पुरानी इटारसी के वार्ड में पार्षदों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना और नए युवा पार्षदों की भरपूर प्रशंसा की, नए पार्षद राहुल प्रधान को मंच संचालन का मौका दिए जाने पर उन्होंने सराहना की और साथ ही यह भी कहा कि अब युवाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है उन्हें पूरा मौका मिलना चाहिए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई थी जिसे बड़ी संख्या में माताओं बहनों एवं उपस्थित जन समुदाय ने सुना एवं सराहा.
- क्षेत्रीय विधायक डॉ सीताशरण शर्मा(M.L.A.Dr.Sitasaran Sharma)
- क्षेत्रीय विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने “छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड” को पुरानी इटारसी वासियों के लिए सौगात बताया. और ढाई करोड़ (2.50 करोड़ रुपए) की लागत से निर्मित इस बस स्टैंड में धीरे-धीरे और भी सुविधा बढ़ाने की बात कहीं,पुरानी इटारसी के हो रहे चहुमुखी विकास को जनता के लिए उपलब्धि बताते हुए यहां के पार्षदों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम में डॉ सीताशरण शर्मा ने प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी एवं युवाओं के कल्याण एवं रोजगार के लिए चलाई जा रही मध्य प्रदेश सरकार की “सीखो कमाओ योजना” पर भी प्रकाश डाला. लाडली बहना योजना के बारे में उन्होंने कहा कि की यह योजना महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगी.
- प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह *(Minister Brajendra pratap Singh)
- लोकार्पण के इस कार्यक्रम को खनिज साधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए नवनिर्मित बस स्टैंड को पुरानी इटारसी एवं संपूर्ण इटारसी क्षेत्र के लिए उपलब्धि बताया..
- कार्यक्रम में इटारसी की 13218 लाडली बहनों को इस माह ₹1000 की द्वितीय किस्त खातों में अंतरित की गई,साथ ही प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खाते में ₹1000 की यह द्वितीय किस्त की राशि अंतरित की गई. साथ ही यदि संपूर्ण होशंगाबाद जिले की बात करें तो 202855 लाडली बहनों के खाते में आज द्वितीय किस्त की राशि अंतरित की गई.







