
शहर की बिगड़ैल यातायात व्यवस्था को सुधारने स्वयं टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने संभाली कमान.
इटारसी//मनीष जायसवाल
शहर की बिगड़ैल यातायात व्यवस्था को सुधारने स्वयं टीआई गौरव सिंह बुंदेला आज मैदान में उतरे।वही राखी के बाजार की व्यवस्था भी टीआई ने बहुत हद तक व्यवस्थित की।बाजार क्षेत्र में पूरे तरह त्यौहार को देखते हुये चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।क्योंकि राखी का त्यौहार है और महिलाओं की भीड़ बाजार में बढ़ गई है।किसी भी महिलाओं को बाजार में यातायात से परेशानी न हो इसके लिये थाना प्रभारी ने कड़े कदम उठाये।आज इन तस्वीरों में साफ देख सकते है कि महिलाएं राखी की दुकानों पर बिना किसी परेशानी के पहुँच पा रही है।बाजार के व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी इस व्यवस्था का स्वागत किया है।







