
खुशियों_की_दास्तां मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मुझे आर्थिक रूप से मदद मिली है – श्रीमती आरती कोरी.
इटारसी //मनीष जायसवाल
खुशियों_की_दास्तां
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मुझे आर्थिक रूप से मदद मिली है – श्रीमती आरती कोरी
_________________________
प्रदेश सरकार की #मुख्यमंत्री_लाडली_बहना_योजना महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने एवं आर्थिक रूप से मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नर्मदापुरम के वार्ड क्रमांक 26 जुमेरती निवासी श्रीमती आरती कोरी सब्जी बेचने का व्यवसाय कर रही है। लाडली बहना योजना से आमदनी बढ़ने से आरती का परिवार अब खुशहाल है।
श्रीमती आरती कोरी ने बताया मैं सब्जी बेचने का काम करती हूं। सब्जी बेचने से जो कमाई होती है, उससे मैं अपनी जरूरते पूरे नहीं कर पाती थी। लाडली बहना योजना से 1250 रुपए मिलते हैं, उसे अब मैं अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति भी कर लेती हूं और मेरे सब्जी बेचने के व्यवसाय में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना हमारे जीवन में खुशियों की उजली किरण बनकर आई है। अपने जीवन में आये इस बदलाव के लिए श्रीमती आरती कोरी ने मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav का आभार व्यक्त किया है।








