
वर्धमान स्कूल के विद्यार्थियों ने मुस्कान संस्था के बच्चों संग बिताया समय, भेंट की स्कूल ड्रेस.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी। वर्धमान स्कूल के विद्यार्थियों ने आज मुस्कान संस्था पहुँचकर वहाँ के बच्चों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें स्कूल ड्रेस भेंट की। बच्चों के साथ खेलते हुए उन्होंने समय बिताया और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की।
वर्धमान स्कूल समूह न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था के संचालक प्रशांत जैन लगातार मुस्कान संस्था के विभिन्न सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान करते हैं।
मुस्कान संस्था के संचालक मनीष ठाकुर ने इस प्रेरणादायक पहल के लिए वर्धमान स्कूल परिवार का आभार व्यक्त किया और बच्चों के प्रति उनके स्नेह को सराहा।









