
विराट हिंदू समाज को जाती मत पंथ भाषा से ऊपर उठ हिंदू को संगठित करना विहिप का संकल्प = शिव राठौर, खंड समिति में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस मनाया गया ।
सिवनी मालवा // मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद के 61 वे स्थापना दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने गुरु गोविंद बस्ती में श्री कृष्ण जन्माष्टमी विहिप स्थापना दिवस मनाया गया। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद अपने स्थापना दिवस पर 16 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रत्येक प्रखंड खंड ग्राम मोहल्ला समितियों में स्थापना दिवस मनाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद सिवनी मालवा नगर प्रखंड के गुरुगोविंद बस्ती स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम में अतिथि प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला बालोपसना अखाड़ा प्रमुख गोलू विश्वकर्मा आदि की उपस्तिथि में भगवान श्री राम चंद्र श्रीकृष्ण जी की पूजा अर्चना कर श्री राम विजय महामंत्र का जाप कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण प्राकट्य दिवस पर विहिप स्थापना एक दैवीय संयोग ही हे श्री कृष्ण के अवतार के कालखंड में देश की परिस्थितियां और परिषद के स्थापना के समय देश की स्थिति अनूठा साम्य दिखता हे 61 वर्ष की गौरवशाली यात्रा के कुछ अविस्मरणीय अनूठे पड़ाव हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी आज ही के दिन स्वामी चिन्मयानंद साधनालय मुंबई में विश्व भर के हिंदुओं की दिशा दशा के चिंतन हेतु एकत्रित देश के लब्धप्रतिष्ठित महानुभावों स्वामी चिन्मयानंद पूज्य गुरु गोलवलकर जी के एम मुंशी सिक्ख पंथ मास्टर तारा सिंह जैन मुनि सुशील सागर सदृश मनीषी उनके द्वारा विराट हिंदू समाज को जाती मत ओर भाषा से ऊपर उठ हिंदू के नाते संगठित करने का संकल्प । प्रयाग के पावन तट पर महाकुंभ के अवसर पर आयोजित प्रथम हिंदू सम्मेलन का ऐतिहासिक दृश्य हिंदू समाज ने वर्षों बाद अपने सभी मत पथों के पूज्य धर्माचार्यों को एक मंच पर दिखा 1969 उडुपी हिंदू सम्मेलन मंच पर विराजमान पूज्य संतों द्वारा उदघोष हिन्दव् सौंदरा सर्वे न हिंदू पतितो भवेत् अस्पृश्यता के विरुद्ध प्रस्ताव पारित 1979 संगम तट पर द्वितीय हिंदू सम्मेलन7 समुद्र पार विदेश के हिंदू समाज ओर धर्म धाराओं का मिलन हुआ। 1981 में धर्मांतरण के गिरीवासी वनवासी के बीच सेवा का संकल्प 1983 एकात्मकता यात्रा पूरे देश में भारत माता की जय गंगा माता जय का उदघोष 1984 में सरयू तट पर पूज्य संतों के नेतृत्व में रामल ला की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का संकल्प अमरनाथ यात्रा पुनर्जीवन रामसेतु गोरक्षा समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर हिंदू जागरण में परिषद की अग्रणी भूमिका हे। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल जिला बलोपसना अखाड़ा प्रमुख गोलू विश्वकर्मा ने किया एवं सभी का आभार नगर सह संयोजक देव बाथब ने व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद गुरु गोविंद बस्ती के विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला बालोपसना अखाड़ा प्रमुख गोलू विश्वकर्मा नगर मंत्री सुशील गोहर ग्रामीण उपाध्यक्ष कम्मू गौर पत्रकार मुकेश धन्यासे नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी बजरंग दल नगर सह संयोजक देव बाथब नगर सामाजिक समरसता सह प्रमुख बलराम विश्वकर्मा रवि नेताम आर्यन बाथ ब दीपक बाथ ब प्रदुम्न बाथ ब नगर धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ओम प्रकाश जोशी बानापुरा अध्यक्ष ओमप्रकाश गब्बू कुशवाह बबलू कोरी सोनू बाथ ब भुरू सेन तिलक बाथ ब राकेश गौर ध्रुव यादव प्रिंस बाथ ब शुभम भारतद्वाज केशव बांधव तरुण सुनानिया योगेन्द्र बाथ ब बल्लू मराठे हेमंत मराठा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण ने स्थापना दिवस मनाया गया।










