♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा नगर मंडल इटारसी द्वारा प्रत्येक बूथ पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया.

इटारसी// मनीष जायसवाल

भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के पितृपुरुष परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के बूथ क्रमांक 188, एवं 189 पर मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 कोलकाता के अत्यंत प्रतिष्ठित परिवार में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ, उनके पिता आशुतोष मुखर्जी बहूमुखी प्रतिभा के धनी थे, एवं शिक्षाविद के रूप में विख्यात थे, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी 1917 में मैट्रिक किया था, तब 1921 में बी.ए.उपाधि प्राप्त, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शिक्षाविद ,राष्ट्र चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे ,उनका बलिदान 23 जून 1953 में कश्मीर में हुआ, 370 धारा के मुखर विरोधी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चाहते थे, कि कश्मीर भारत का हिस्सा बने एक देश में दो निशान,
दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे ,यह नारे के साथ, 23 जून 1953 में उनका बलिदान हुआ, प्रधानमंत्री मा श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 370 धारा कश्मीर से हटाई गई, और कश्मीर भारत का हिस्सा बना। आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को स्मृति दिवस के रूप में पूरे देश में भाजपा प्रत्येक बूथ पर मनाई जाती है, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह , भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना ऊईके ,बूथ अध्यक्ष शिवकांत मालवीय, पवन यादव ,मुकेश यादव, बूथ महामंत्री विक्रांत भाटिया कार्यकर्ता ,डीके साहू ,दिनेश ठाकुर ,रतन बाथरी, कन्हैया पंडित ,सोनू चौरे, गुड्डू पहलवान,अनुसूचित जनजाति महामंत्री विजय तुमराम, संदीप मालवीय, मुरारी पटेल, आदि बूथ कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129