
अनुभाग इटारसी अंतर्गत केसला ब्लाक का आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण.
इटारसी//
अनुविभागीय अधिकारी इटारसी श्री टी प्रतिक राव द्वारा किया गया| निरीक्षण मैं सर्वप्रथम किरतपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित डेरी फार्म का निरीक्षण किया गया एवं फार्म अंतर्गत कार्य का जायजा लिया गया तत्पश्चात केसला ब्लाक अंतर्गत अवैध रूप से विकसित कॉलोनी का निरीक्षण किया गया अवैध विकसित कॉलोनी की श्रेणी अंतर्गत अपना फार्म हाउस कालका फार्महाउस एवं अन्य 26 कॉलोनीयों का निरीक्षण किया गया| सभी अवैध विकसित कॉलोनीयों के भूमि स्वामियों को कॉलोनी निर्माण करने संबंधी दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस जारी कर दिए गए हैं एवं नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है| इसके अतिरिक्त केसला के समीप प्रदानसंस्था का भी भ्रमण किया गया एवं संस्थान अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों एवं उनकी योजनाओं संबंधित जानकारी प्राप्त की









