
इटारसी के न्यास कॉलोनी स्थित स्कूल के पीछे खेत में बैठकर शराब पीते झगड़े में हुई हत्या के आरोपी पर धारा 103 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध.
इटारसी// मनीष जायसवाल
मृतक और आरोपी साथ मे बैठकर शराब और बीयर नालंदा स्कूल के पीछे खेत मे बैठकर पी रहे थे।पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक मृतक ने आरोपी की प्रेमिका की बात उसके पिता से कही थी।इसी बात को लेकर दोनों आरोपियों ने किशन की हत्या की।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की नई धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।कुछ समय बाद सरकारी अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टर द्वारा किया जायेगा।









