
भाजपा जिला कार्यालय नर्मदापुरम में संगठन पर्व – 2024 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सदस्यता कार्यशाला संपन्न हुई।
इटारसी// मनीष जायसवाल
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी श्री पंकज जोशी जी,प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी श्रीमति सीमा सिंह जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल जी एवं सदस्यता अभियान जिला प्रभारी श्री भरत सिंह राजपूत जी ने जिला कार्यालय नर्मदापुरम में संगठन पर्व-2024 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सदस्यता कार्यशाला को संबोधित किया।
सदस्यता अभियान कार्यशाला में डिजिटली के माध्यम से प्रशिक्षण जिला संयोजक आईटी श्री राहुल पटवा जी,
सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री गजेंद्र चौहान जी, जिला सह संयोजक श्री राहुल सिंह ठाकुर जी,श्री आशुतोष शर्मा जी ने सदस्यता अभियान दिया।
इस बैठक में पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री राजो मालवीय जी,प्रदेश संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ श्री अखिलेश खंडेलवाल जी,श्री राजेंद्र हरदेनिया जी, पूर्व विधायक श्रीमति सविता दीवान शर्मा जी,पूर्व विधायक श्री अर्जुन पालिया जी मंचाशीन रहे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री प्रश्न हरने जी ने किया। बैठक में सभी भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण एवं सभी जन प्रतिनिधि सहित उपस्थित रहा।









