
मृतक हर्ष मीना के मामले को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्र से एसडीओपी कार्यालय में चर्चा की।
इटारसी// मनीष जायसवाल
मृतक हर्ष मीना के मामले को लेकर भी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्र से एसडीओपी कार्यालय में चर्चा की।जिला अस्पताल में शुक्रवार को विधायक शर्मा और एडिशनल एसपी के बीच लंबी चर्चा हुई थी।और तय समय मे इस मामले की निष्पक्ष जांच पूरी की जाये। इसको लेकर विधायक श्री शर्मा ने एडिशनल एसपी को शुक्रवार को जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों की मौजूदगी में निर्देशित किया था। आज एडिशनल एसपी आशुतोष मिश्र एसआईटी टीम के अधिकारियों मृतक हर्ष मीना का शव होरिया पिपर में जहाँ मिला था उस स्थान पर पहुँचे।टीम में एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान,रामपुर थाना प्रभारी विपिन पाल एवं पथरौटा थाना प्रभारी संजीव पवांर पहुँच।पूरी मामले और घटना स्थल का एसआईटी टीम द्वारा बारीकी से निरीक्षण और जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं पर टीम जांच कर रही है।










