
सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने आज शाम इटारसी प्रवास के दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री प्रमोद पगारे के निवास पर पहुंचकर भेंट की.
इटारसी// मनीष जायसवाल
होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने आज शाम इटारसी प्रवास के दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री प्रमोद पगारे के निवास पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से सौजन्य भेंट की एवं स्वास्थ्य कुशलता जानी। श्री पगारे ने सांसद श्री चौधरी का शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी को बखूबी संभालने के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की।








