
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी* की संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला पत्रकार भवन सम्पन्न हुई।
इटारसी//मनीष जायसवाल
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी की संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 की कार्यशाला पत्रकार भवन सम्पन्न हुई। कार्यशाला में सर्वप्रथम भाजपा पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात इटारसी भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया और कहा कि सदस्यता अभियान में इटारसी नगर में सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी, लगन,निष्ठा से लक्ष्य को पूरा करेंगे ,नए सदस्य व कार्यकर्ताओं को विचारधारा से जोड़ना।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी भरत सिंह राजपूत ने कहा कि सदस्यता तीन तरह से दी जा सकती है। सदस्यता फार्म भरना,मिस कॉल करना मो. 8800002024 करके, सदस्य बनना, इटारसी नगर मंडल में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाना। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर ने कहा कि आने वाले दिनों में शक्ति केंद्र पर सम्मेलन होना, अधिक से अधिक सदस्यता करना ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मृगनेद्र सिंह मंडलोई ने संबोधित करते हुए कहा सभी नगर पालिका के पार्षदों को और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में जुड़ने की अपील की। कार्यशाला में शक्ति केंद्र पर दायित्व एवं कार्य विभाजन किया गया। आगामी 28, 29, 30 तारीख में शक्ति केंद्रशः कार्यशाला होना तय की गई है। जहां प्रत्येक बूथ पर सदस्यता के लिए लक्ष्य तय किए गए हैं और बूथ अध्यक्षों को सदस्यता का विधिवत प्रशिक्षण दिया जावेगा। कार्यशाला का संचालन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति भदोरिया द्वारा एवं आभार भाजपा नगर मंडल महामंत्री मोहित सिंह मैना द्वारा किया गया। संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यालय में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना , जिला सदस्यता अभियान प्रभारी भरत सिंह राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नगर मंडल प्रभारी सुनील राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका सभापति कल्पेश अग्रवाल ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंडलोई, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक हरि नारायण,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी राजा तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, पुरानी इटारसी मंडल महामंत्री विनोद बारसे एवं सभी भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता, मातृशक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित थे।









