
वेस्ट सेंटर रेलवे एम्प्लॉय यूनियन डीजल शाखा द्वारा ADEN के खिलाफ विरोध प्रदर्शन.
इटारसी//
वेस्ट सेंटर रेलवे एम्प्लॉय यूनियन डीजल शाखा द्वारा रेलवे क्वार्टर , शेड में शौचालय, रोड की खराब हालत की समस्या तथा अन्य समस्याओं को लेकर शेड में 26/08/24 से 28/08/24 तक ADEN के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है शाखा के अध्यक्ष मनोज रैकवार ने बताया कि शेड तथा रेल आवास की समस्या बहुत गंभीर है जिसे लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है रेल कर्मचारी बहुत परेशान है इस प्रदर्शन में शाखा सचिव नितेश देवडे , कोषाध्यक्ष ललित रघुवंशी , उपाध्यक्ष राजेश मोर्या तथा शेड कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर अपना विरोध दर्ज कराया









