
विश्व हिंदू परिषद ने कजलिओ का पर्व भुजरियां मिलन समारोह में दी नगर वासियों को शुभकामनाएं.
सिवनी मालवा//
विश्व हिंदू परिषद ने कजलिओ का पर्व भुजरियां मिलन समारोह में दी नगर वासियों को शुभकामनाएं। जय स्तंभ चौक पर नागरिकों को तिलक भुजरियां देकर दी बधाई। सिवनी मालवा: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने भुजरिया पर्व पर जय स्तंभ चौक पर भुजरियां मिलन समारोह आयोजित कर नागरिकों को दी पर्व की शुभकामनाएं। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि कजलियो का पर्व भुजरियां के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर की उपस्तिथि में चोक पर नागरिकों नगर वासियों को तिलक लगाकर भुजरियां देकर गले लगकर चरण छूकर आशीष बधाई शुभकामनाएं दी गई। भुजरियां मिलन समारोह कार्यक्रम में प्रमुख रूप विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ग्रामीण प्रखंड उपाध्यक्ष कम्मू गोर बजरंग दल नगर संयोजक भुरू बग्गन जितेंद्र बबलू राठौर नगर सह सेवा प्रमुख सुशील गोहर नगर उपाध्यक्ष सुशील शर्मा नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले सावंत मिश्रा शुभम राठौर योगेश तिवारी तरूण सुनानिया निक्की राठौर प्रदीप तिवारी जानी नागले के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण नागरिक जन उपस्थित थे।










