
प्रज्ञान स्कूल इटारसी में चल रही रंगमंच कार्यशाला,ऑब्जरवेशन,इम्प्रोवाइजेशन,इमेजिनेशन का अभ्यास सीख रहे छात्र।
इटारसी// मनीष जायसवाल
कर्मवीर जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति द्वारा प्रज्ञान स्कूल में चल रही नाट्य कार्यशाला में हर दिन रंगमंच के विषय में कुछ नया सीख रहे है। थिएटर वर्कशॉप के निर्देशक कर्मवीर सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में छात्र ऑब्जरवेशन , इम्प्रोवैसशन , इमेजिनेशन का अभ्यास कर रंगमंच और नाट्यविधा की बारीकियों को सीख रहे हैं। प्रज्ञान स्कूल के लगभग 40 छात्र इस नाट्य कार्यशाला में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यशाला में सम्मिलित प्रशिक्षणार्थियों को रंगमंचीय खेलों, गतिविधियों, अभ्यासों और असाइनमेंट का उपयोग करके रचनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शन में उपयोग करने के लिए आकार दिया जा रहा है।
कर्मवीर सिंह राजपूत के अनुसार पढाई के साथ बच्चो में रचनात्मक विकास की यह पहल साकार साबित हो रही है। थिएटर में ध्यान को केंद्रित करना, अपने संवाद याद रखना, इमोशंस को व्यक्त करना आदि बहुत महत्त्वपूर्ण बिंदु है, जिनका अभ्यास कर छात्र सीख रहे हैं। यह नाट्य कार्यशाला 3 माह अवधि की है (जुलाई से सितम्बर) जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को रंगमंच के लिए तैयार किया जा रहा है।
कार्यशाला में सम्मिलित सभी छात्रों के नाम यशोधन तिवारी, आशी, अक्षरा , अनावी, एंजिल , अंश , अरमान , अथर्व,भाग्यश्री,दामिनी,देव,धनन्जय,,हिमांशी,कनक कार्तिक,खुशबू,,कृष्णा,माधव,नमामि,निहारिका,समर्थ ,संजू , सत्सिक,सागवन,शिव सोमेश,तनुष,.
(कर्मवीर सिंह राजपूत)
(थिएटर वर्कशॉप निर्देशक)
(मो. न. – 8770854573 )







