
दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार शैलेश जैन द्वारा नगर पालिका प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ सिटी थाने में कार्रवाई हेतु दिया गया शिकायती आवेदन.
प्रति
श्रीमान थाना प्रभारी महोदय पुलिस थाना इटारसी जिला नर्मदापुरस म०प्र०
महोदय,
निवेदन है कि मैं प्रार्थी शैलेष जैन पत्रकार दैनिक भास्कर इटारसी अपने पिता स्व० श्री गोपीलाल जी जैन के जीवन काल से वार्ड क्रमांक 31 ग्याहरवी लाईन इटारसी तहसील इटारसी जिला नर्मदापुरम म०प्र० प्रार्थी द्वारा हाल ही में एक मकान व्ही आईपी इस्टेट न्यास कालोनी इटारसी में बनाया गया है जिसमें वे कभी-कभी अपने उपयोग उपभोग आया जाया करता है दिनांक 29. 08.2024 को प्रार्थी अपने परिवार के साथ व्ही आई पी कालोनी स्थित मकान में अल्प समय अर्थात दो दिन रहने के लिए गया तथा दिनांक 30.08.2024 की शाम को जब यह वापिस ग्यारहवी लाईन स्थित मकान में आया तो उसने देखा के नगर पालिका कर्मचारी जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋतु मेहरा सहायक इंजीनियर आदित्य पाण्डेय एवं मीनाक्षी चौधरी व अन्य कर्मचारी व जेसीबी मशीन जिसका कमांक एमपी 04 डीबी-4606 के साथ थे जो कि, आवेदक के मकान को ध्वस्त तोड़ने का कार्य कर रहे थे एवं घर में लगा हुआ विद्युत मीटर एवं टैबिल कुर्सी पंखा घड़ी अलमारी किचिन का सामान अलमारी बच्चों की पैसों से भरी हुई गुल्लक टी०वी० आदि अन्य सामान जिसकी कुल कीमत करीब 3 लाख रूपये को भी क्षतिग्रस्त कर अपने साथ एक ट्रेक्टर ट्राली में भरकर जबरदस्ती आवेदक के विरोध करने के बावजूद अपने साथ ले गये आवेदक द्वारा तोड़ फोड़ करने व समान ले जाने का विरोध वाएने पर सभी लोग बोले कि, हमें जो करना है करते रहेगें। तुमसे जो बने कर लेना ।
अतः श्रीमान से निवेदन है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्राप्तु मेहरा आदित्य पाण्डेय एवं मीनाक्षी चौधरी एवं उनके अन्य सहयोगी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे।
इटारसी
दिनांक 31.08.2024
आवेदक
शैलेष जैन पिता स्व श्री गोपीलाल जी जैन 11वी लाईन इटारसी ग०प्र० मो० नं० 94256 69100








