
जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल के मनीष मांडलिक बने.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी मध्य प्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब के प्रांतीय अधिवेशन चुनाव भोपाल मे संपन्न हुए जिसमें नर्मदा पुरम क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान एवं प्रभारी महेंद्र ओगले के नेतृत्व में नर्मदा पुरम बैतूल छिंदवाड़ा हरदा तवा परियोजना क्लब के संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों ने अपने अपने मताधिकार का उपयोग किया
प्रांतीय अध्यक्ष पद पर मनीष मांडलिक निर्विरोध निर्वाचित हुए वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतीश अग्रवाल भोपाल ने अपने निकटतम प्रदीप कुमार जैन जबलपुर को पराजित किया तथा प्रांतीय अंकेक्षक के पद पर अवधेश भटनागर ग्वालियर ने विनोद नगर इंदौर को पराजित किया निर्वाचित पदाधिकारी को नर्मदा पुरम क्षेत्र की ओर से बधाई शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर नर्मदा पुरम क्षेत्र से
के आर भूमरकर क्षेत्रीय , सलाहकार शाहिद हुसैन, समन्वयक विनय पांडे ,कैलाश सिंह राजपूत दीपक चौरे एन एस बुंदेला ,वासुदेव भुममरकर, बसु वारिवा, आर के कोसे, गोचरे जी, बीके पाठक ,अशोक शर्मा ,हेमंत अजनेरिया, विजय मसाने ,राकेश सिंह राजपूत, विक्रांत मकवाना, मनोज नागेश ने आदमकद माला पहनाकर स्वागत किया
विभाग प्रमुख द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों ने सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न कराया । कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक सदस्य *अखिलेश श्रीवास्तव ने किया तथा आभार व्यक्त संस्थापक सदस्य *मुईन उद्दीन कुरैशी* ने किया
नर्मदापुरम के क्षेत्रीय अध्यक्ष *बसारत खान* मीडिया को बताया स्पोर्ट्स क्लब शासन द्वारा मान्यता प्रदेश का पहला क्लब है 7.7.1988 में क्लब गठित हुआ था जल संसाधन विभाग एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के समस्त श्रेणियां के अधिकारी कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। प्रतिवर्ष राज्यस्तरीय अंतर क्षत्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है इस वर्ष 33 वीं खेल प्रतियोगिता माह दिसंबर 2024 में में जबलपुर क्षेत्र में आयोजित होगी।

आगामी पर्व श्री गणेश उत्सव//नवरात्रि// दशहरा पर्व के उपलक्ष में कार्यक्रम हेतु संपर्क करें
देवी जागरण,भजन संध्या, खाटू श्याम संकीर्तन, आर्केस्ट्रा, कराओके कार्यक्रम, साउंड सर्विस आकर्षक दरबार भोपाल, जबलपुर,नागपुर,मुंबई के कलाकार उपलब्ध
सिंगर ऑर्गेनाइजर// मनीष जायसवाल
9713391586 // 7970211817
जय माता दी









