
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आर्यनगर, इटारसी में कथक नृत्यांगना नयनिका घोष द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई.
इटारसी// मनीष जायसवाल
स्पिक मैके संस्था इटारसी द्वारा छात्र छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत से परिचित कराने के उद्देश्य से लखनऊ घराने की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना नयनिका घोष जी द्वारा आज छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आर्यनगर, इटारसी में मनमोहक प्रस्तुति के साथ ही भारतीय शास्त्रीय नृत्य की महान विधा “कथक” के बारे में छात्र छात्राओं से संवाद किया।









