
विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ। प्रदेश के 17 नामी घेरा मंडलों की हुई सहभागिता.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ। प्रदेश के 17 नामी घेरा मंडलों की हुई सहभागिताश्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना विजय महामंत्र मंत्रोच्चारण कर किया उदघाटन राष्ट्रीय कथा वाचिका राधा स्वरूपा अनन्या शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन ने किया उदघाटन
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा होली एवं फाग महोत्सव अवसर पर आयोजित विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ । उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि होली एवं फाग महोत्सव अवसर पर प्रतिवर्ष होने वाली विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम दिनांक 5/3/2025 रात्रि 8 बजे से स्थानीय जय स्तंभ चौक वाहन पार्किंग मैदान पर उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कथा वाचिका राधा स्वरूपा अनन्या शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन भाजपा वरिष्ट नेता अजित सिंह राजपूत चाइल्ड केयर अकादमी संचालक समाजसेवी अतुल शर्मा श्याम भजन गायक बलराम रघुवंशी विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी जिला धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय विजय यूरिया डा मनीष ठाकुर पूज्य पुरोहित घनश्याम तिवारी समाजसेवी कुंदन श्रीवास अनिल जैन आदि अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर विधिविधान मंत्रोच्चारण श्री राम विजय महामंत्र कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ में मां यशोदा के सांवरे म्यूजिकल ग्रुप अभिषेक मालवीय ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के शुभारंभ मां रेवा मंडल आयपा द्वारा घेरा का प्रदर्शन कर फाग गीतों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में प्रदेश के नामी घेरा मंडलों में श्री राम मंडल बावड़ियां बापू बकोरिया मंडल श्यामगांव श्री संत सिंगाजी मंडल राइबोर श्री राधा कृष्ण मंडल जीजलवाड़ा श्री आजाद मंडल आजाद नगर सिवनी मालवा श्री बालकृष्ण मंडल छिदगांव काछी श्री मां नर्मदा मंडल जाजना श्री कृष्ण मंडल भवरली श्री गोपाल कृष्ण मंडल दिग्वाड़ श्री शिव शक्तिमंडल श्यामुगांव श्री संत सिंगाजी मंडल राला श्री नागराज मंडल इटारसी श्री ठाकुर मंडल ढाबाकला श्री भद्रकाली मंडल रिटवार श्री मां रेवा मंडल आयपा श्री श्याम मंडल पीथमपुर आदि मंडल प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रस्तुति दे रहे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच आयोजित विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता कार्यक्रम में आयोजन समिति के शिव राठौर सनूप सिंह यदुवंशी राजू राय अनिल यादव डा सौरभ रघुवंशी विनोद रघुवंशी दीपक सोनी भुरू बग्गन सुशील गोहर नरेंद्र योगी निलेश राठौर रविंद्र छिरेले रामसिंह यादव सेजल रघुवंशी नरेंद्र यदुवंशी वीरू गणगौरे कम्मू गौर तरूण सुनानिया ओमप्रकाश जोशी के आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हे।




कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को भी फॉलो करें
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏








