
सरस्वती स्कूल आर्य नगर इटारसी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमानी के स्कूली बच्चों के बीच कथक नृत्यांगना नयानिका घोष की प्रस्तुतियां संपन्न हुई.
इटारसी// मनीष जायसवाल
स्पिक मैके के माध्यम से इटारसी और आसपास के विभिन्न स्कूलों में कथक नृत्यांगना नयानिका घोष की प्रस्तुतियां स्कूली बच्चों में भारत वर्ष की शास्त्रीय कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि एवं जानकारी संवर्धन के लिए की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों का संयोजन इटारसी चैप्टर के सुनील बाजपेई द्वारा किया जा रहा है।
सरस्वती स्कूल आर्य नगर इटारसी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमानी के स्कूली बच्चों के बीच कथक की विभिन्न प्रस्तुतियों में अर्धनारीश्वर वंदना, नवरस व्याख्या, पशु पक्षियों के चलन का नृत्य में मुद्रांकन, कृष्ण गजराज और माखन चोर कृष्ण के साथ साथ छात्राओं को भी कुछ स्टेप्स सिखाए।
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य गण मिश्रा जी और जॉयस सोलोमन सहित शैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित रहा और संस्थाओं की ओर से स्पिक मैके के सुनील बाजपेई, बी बी आर गांधी और हेमंत दुबे सहित नृत्यांगना नयानिका घोष के प्रति आभार व्यक्त किया।










