♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नेशनल क्वालिटी योजना में मेहरागांव चयनित.

इटारसी// मनीष जायसवाल

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर सोनिया मीना के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य दल द्वारा जिले में भ्रमण कर संचालित हेल्थ वेलनेस सेंटरों की 7 स्वास्थ्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई। जिससे हेल्थ सेंटर मेहरागांव ने 93.3% पाकर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्कीम सर्टिफिकेट प्राप्त किया।

मेहरागांव हेल्थ सेंटर प्रभारी सुनील साहू ने बताया कि सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार के निर्देशानुसार एवं बीएमओ डॉ राजेश मीना की सतत मॉनिटरिंग में मेहरागांव की हेल्थ टीम ने 21 अगस्त को राष्ट्रीय स्वास्थ्य दल से आए डॉ. श्रीनिवासन और डॉ. अमित शर्मा के समक्ष ओपीडी, एनसीडी, गर्भवती व शिशु टीकाकरण, परिवार नियोजन, शासकीय योजनाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में बेहतर प्रदर्शन किया था।

संस्था में उपलब्ध उपकरण एवं सामग्री, केंद्र में प्रदर्शित आई.ई.सी. सामग्री से राष्ट्रीय टीम खुश रही। टीम द्वारा केंद्र के हर्बल गार्डन एवं योगा स्थल का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर स्वास्थ्य केंद्र मेहरागांव से सीएचओ आशा सोनपुरे, एएनएम शकुन राज, आशा कार्यकर्ता रजनी चोरे, मधु पटेल, सीमा राजपूत, जितेंद्र कुशवाहा, यूसुफ कुरेशी, चित्रा राठौर, डीक्यूएम डॉ आलिया रुखसार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129