
शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा “परफॉर्मर ऑफ द मंथ” के रूप में शिक्षक विनोद केरकेट्टा को सम्मानित किया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
शिक्षक दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर सोनिया मीना ने जिला शिक्षा केंद्र में उपस्थित होकर परफॉर्मर ऑफ द मंथ के रूप में शिक्षक विनोद केरकेट्टा को सम्मानित किया ।समाज के प्रति शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक ही है जो जिन्होंने हमें उच्च स्थान पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया है ।डीपीसी कार्यालय का अवलोकन करते हुए सुशासन की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं निरंतर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।










