♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लानेट स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस 

इटारसी// मनीष जायसवाल

शहर के प्रतिष्ठित स्कूल जीनियस प्लानेट में शिक्षक दिवस क़ो बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया l इस अवसर पर स्कूल संचालकद्व मो जाफर सिद्दीकी और मनीता सिद्दीकी व प्राचार्य विशाल शुक्ला द्वारा सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलित कर प्रोग्राम की शुरआत की गई l इसके बाद स्कूल के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई l इसके पश्चात् स्कूल के बच्चों ने अपने टीचर्स के सम्मान में एक से बढ़कर एक रंगारंग संस्कृति प्रोग्राम की प्रस्तुतियाँ दी गई l ये प्रस्तुतियाँ कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वी तक के सभी बच्चों ने यह प्रस्तुतियाँ दी l इस वर्ष शिक्षक दिवस पर कक्षा 11 वी व कक्षा 12 वी के बच्चों ने कक्षा नर्सरी से कक्षा12 वी तक के सभी शिक्षको की भूमिका 4 और 5 सितम्बर क़ो बखूबी निभाई l

इस वर्ष भी प्रति वर्ष की तरह हाउस वाइज शिक्षक शिक्षिकायों ने बहुत ही सुंदर सुंदर प्रेरणा दायक प्रस्तुतियाँ दी l स्कूल मनेजमेंट द्वारा सभी शिक्षिको क़ो ग्रीटिंग कार्ड और उपहार देकर सम्मानित किया l स्कूल संचालक जाफर सिद्दीकी ने कहा की जब ऐसा अवसर पर बच्चे और शिक्षक साथ में मिलकर अपनी अपनी प्रस्तुतियाँ देते है तो बच्चों और शिक्षक के बीच एक अलग बाउंडेशन देखने मिलती है l जिसका लाभ स्टूडेंट्स क़ो बेहिचक अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए अपने शिक्षक से वार्तालाप करने के रूप में मिलता है l मनीता सिद्दीकी ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों क़ो शुभकामनायें देते हुए कहा की शिक्षकों क़ो यदि राम और कृष्ण जैसे शिष्य क़ो चाहना है तो उन्हें भी गुरु वशिष्ठ और संदीपनि बनाना होगा l वही स्टूडेंट्स क़ो भी अपने शिक्षकों का सम्मान बनाए रखना होगा l प्राचार्य विशाल शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की स्कूल मैनेजमेंट, टीचर्स, पेरेंट्स और बच्चों के सही तालमेल से ही स्टूडेंट्स में अच्छे संस्कार और अनुशासन क़ो रोपित किया जाता है l जिससे ये बच्चे बड़े होकर एक अच्छे नागरिक बनकर देश का नाम रोशन करेंगे l सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालक विभिन्न कक्षाओं के बच्चों द्वारा सफलता पूर्वक किया गया l कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में स्कूल स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा l

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129