
सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल इटारसी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस.
इटारसी// मनीष जायसवाल
सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल इटारसी में स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से बनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अखिलेश शुक्ला जी पूर्व प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थे कार्यक्रम का प्रारंभिक मुख्य अतिथि श्री शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया तत्पश्चात प्रारंभ हुआ रंगा रंग कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री शुक्ला का स्वागत शाला प्राचार्य एवं मैनेजर ने किया . कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने आज के परवेश में स्वतंत्रता का महत्व छात्र-छात्राओं को समझाया और उनको देश हित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया . कार्यक्रम में प्राचार्य सिस्टर पुष्पा मैनेजर सिस्टर एलिस और समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे . अंत में सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई









