
नूरहक पब्लिक स्कूल मे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
सर्वप्रथम कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे पत्रकार गिरीश पटेल जी द्वारा सरस्वती जी पर पुष्प माला पहना कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया और अंसारी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष आमिर मोहम्मद अंसारी सचिव धर्मेंद् रन सुरमा द्वारा सभी स्कूल के शिक्षकों का सम्मान किया गया और बच्चों द्वारा शिक्षक सम्मान पर भाषण नृत्य और कविता बोली गई स्कूल संचालक आमिर मोहम्मद अंसारी जी ने कहा कि शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया जाता है लेकिन बाद में उनको उस प्रकार का सम्मान नहीं मिलता ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि शिक्षा की बेहतर व्यवस्था के लिए ही शिक्षकों द्वारा अधिक से अधिक प्रयास किए जाते हैं हर क्लास के बच्चों द्वारा अपने क्लास टीचर का सम्मान किया गया प्राचार्य आयशा अंसारी द्वारा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया गया और सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किए गए कार्यक्रम को सफल बनाने मे समस्त स्टॉफ का योगदान सराहनीय रहा.









