
नाबालिक बालिका को ट्रेन के अंदर से खोजकर आरपीएफ पुलिस ने मुस्कान संस्था के सुपर्द किया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी-स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आई यात्री ट्रेन 12627 में एक नाबालिक सदिग्ध मिलने की सूचना आरपीएफ थाने इटारसी में यात्री द्वारा दी गई।सूचना मिलते ही आरपीएफ एफ स्टॉप मौके पर पहुँचा और नाबालिक से बातचीत की।पुलिस ने नाबालिक को ट्रेन से उतारकर थाने लाई। जहाँ पुलिस अधिकारी ने नाबालिक से पूछताछ की।जब उसने अपना नाम रोजिदा खातून पुत्री असलम उम्र 17 वर्ष निवासी जिला मिजफ्फरपुर बिहार बताया। जिसके बाद आरपीएफ थाना टीआई अनुराधा मिश्रा को एएसआई प्रकाश बिल्लोरे ने जानकारी दी।टीआई के निर्देश पर एएसआई ने नाबालिक के परिजनों को सूचना देने के बाद नाबालिक को मुस्कान संस्था में भेज दिया है।










