
आईटीआई पथरौटा में खड़ी मोटरसायकल चोरी.
इटारसी //मनीष जायसवाल
इटारसी-आईटीआई पथरौटा में गुरुवार की दोपहर में वार्ड नंबर 1 पुरानी इटारसी निवासी संतोष कहार अपनी बेटी का एडमिशन करने गये थे।मोटरसायकल उन्होंने आईटीआई गेट के पास खड़ी कर दी थी।जब वह आईटीआई से लौटकर गेट पर आये तो मोटरसायकल नही मिली।उसके बाद श्री कहार ने मोटरसायकल चोरी होने की शिकायत पथरौटा थाने में की है।चोरी गई मोटरसायकल हीरो हांडा है जिसका नंबर MP05MS3974 है।इस सबंध में पथरौटा थाना प्रभारी संजीव पवांर ने बताया कि आईटीआई के साथ ही अन्य स्थानों पर लगे कैमरों में फुटेज तलाशे जा रहे है।पुलिस मोटरसायकल की तलाश में जुट गई है।जल्द ही मोटरसायकल की तलाश कर ली जायेगी। खबर में जो तस्वीर हम आपको दिखा रहे है।वह मोटरसायकल के मालिक की है।यह तस्वीर पुरानी है।जिसको भी मोटरसायकल की जानकारी लगे वह पुलिस से संपर्क कर जानकारी थाने में दे सकता है।









