♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन वाया इटारसी,भोपाल, बीना.

इटारसी// मनीष जायसवाल

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को लगातार बेहतर सुविधाएं दिये जाने का प्रयास किया जाता है। इसी तारतम्य में ग्रीष्मकाल में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा अतिरिक्त रेल यातायात को क्लियर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 05325/05326 -गोरखपुर-लोकमान्यतिलक टर्मिनस- गोरखपुर के मध्य 17.06.2024 से 30.06.2024 तक दोनों दिशाओं में 06-06 ट्रिप कुल 13 ट्रिप ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाये जाने का निर्णय लिया गया है जो की भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी|

05325 गोरखपुर-लोकमान्यतिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी (06 ट्रिप)- यह विशेष गाड़ी दिनांक 17.06.2024 से 28.06.2024 तक प्रत्येक सोमवार,बुधवार और शुक्रवार को गोरखपुर से 21.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.30 बजे बीना , 15.05 बजे भोपाल , 16.50 बजे इटारसी पहुँच कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए , तीसरे दिन 07.25 बजे लोकमान्यतिलक टर्मिनस स्टेशन पहुचेगी।

05326 -लोकमान्यतिलक टर्मिनस- गोरखपुर विशेष गाड़ी (06 ट्रिप)- यह विशेष गाड़ी दिनांक 19.06.2024 से 30.06.2024 तक प्रत्येक बुधवार,शुक्रवार और रविवार को लोकमान्यतिलक टर्मिनस से 10.25 बजे प्रस्थान कर 22.45 बजे इटारसी, दुसरे दिन 01.10 बजे भोपाल , 03.10 बजे बीना स्टेशन पहुंचकर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 18.00 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुचेगी।

कोच कम्पोजीशनः- 18 डिब्बों वाली इस गाड़ी में 02 तृतीय वातानुकूलित शयनयान श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य(जनरल) श्रेणी, एवं 02 एस.एल.आर.डी. के डिब्बें रहेंगे ।

हाल्टः- यह गाड़ियॉं दोनों दिशाओं में थाने, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा जंक्शन, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, ऊरई, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा जंक्शन एवं बस्ती स्टेशनों पर रूकेगी।

जनसंपर्क अधिकारी

पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129