♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दीपावली और छठ त्योहारों के दौरान पमरे से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें,दानापुर एवं आसनसोल के लिए वाया जबलपुर और गोरखपुर के लिए वाया भोपाल स्पेशल ट्रेनें चलेगी.

इटारसी// मनीष जायसवाल

दीपावली और छठ त्योहारों के दौरान पमरे से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें

दानापुर एवं आसनसोल के लिए वाया जबलपुर और गोरखपुर के लिए वाया भोपाल स्पेशल ट्रेनें चलेगी.

रेल प्रशासन ने आगामी दीपावली और छठ त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी का विवरण इस प्रकार है:-

एलटीटी-दानापुर दैनिक स्पेशल (42 सेवाएं)

01143 डेली स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.10.2024 से 11.11.2024 तक प्रतिदिन 10.30 बजे एलटीटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। (21 सेवा)

01144 डेली स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.10.2024 से 12.11.2024 तक प्रतिदिन 21.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 04.50 बजे एलटीटी पहुंचेगी। (21 सेवा)

*ठहराव:* ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, *इटारसी, जबलपुर, सतना,* मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।

*संरचना:* 2 वतमुकुलित-III टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 8 द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं। (18 आईसीएफ कोच)

*सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल (8 सेवाएं)*

01145 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 21.10.2024 से 11.11.2024 तक प्रत्येक सोमवार को 11.05 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। (4 सेवा)

01146 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.10.2024 से 13.11.2024 तक प्रत्येक बुधवार को 21.00 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08.15 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। (4 सेवा)

*ठहराव:* दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, *इटारसी, जबलपुर, सतना,* प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, देवरिया सदर, गया, कोडरमा, एनएससी बोस जे गोमो, धनबाद और कुलटी ।

*संरचना:* 2 वातानुकूलित-III टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 8 द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं। (18 आईसीएफ कोच)

*सीएसएमटी-गोरखपुर दैनिक स्पेशल (42 सेवाएं)*

01079 डेली स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.10.2024 से 11.11.2024 तक प्रतिदिन 22.30 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। (21 सेवा)

01080 डेली स्पेशल ट्रेन दिनांक 24.10.2024 से 13.11.2024 तक प्रतिदिन 14.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.40 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। (21 सेवा)

*ठहराव:* दादर, थाने, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, *इटारसी, भोपाल, बीना,* वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद।

*संरचना:* 2 वातानुकूलित-III टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 8 द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।(18 आईसीएफ कोच)

*एलटीटी-गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (8 सेवाएं)*

01123 द्वि – साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार और रविवार दिनांक 25.10.2024, 27.10.2024, 01.11.2024 और 03.11.2024 को एलटीटी से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। (4 सेवा)

01124 द्वि – साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शनिवार और सोमवार दिनांक 26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024 को गोरखपुर से 21.15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.25 बजे एलटीटी पहुंचेगी। (4 सेवा)

*ठहराव:* ठाणे कल्‍याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, *इटारसी, भोपाल, बीना,* वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्‍ती।

*संरचना:* 2 वातानुकूलित-III टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन (18 आईसीएफ कोच) शामिल हैं।

उक्त स्पेशल ट्रेनों के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाएँ।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129