
सोमलवाड़ा खुर्द में सरपंच सचिव का विकास कार्य पर ध्यान नही ग्रामीण अनेकों समस्याओं से जूझ रहे.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी-सोहागपुर विधानसभा के ग्राम सोमलवाड़ा खुर्द में इस समय सरपंच सचिव का विकास कार्य और मूलभूत सुविधाओं को बनाने की तरफ कोई ध्यान नही है।ग्रामीण मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे है।सड़को पर जर्जर नालियों से दूषित पानी बह रहा है।ग्रामीणों को उसी गंदे पानी मे से अपना आवगमन कठनाईयों में करना पड़ रहा है।कई बार ग्रामीणों ने ग्राम में मूलभूत सुविधाओ के मिलने की बात सरपंच,सचिव से कहा भी जा रहा है।बाबजूद इसके समस्या पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।









